कुम्हारी क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में समर कैम्प का अयोजन संपन्न

विगत कई दिनों से कुम्हारी क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के तत्वाधान में चल रहे समर कैंपो का आज अंतिम दिन रॉयल पार्क कुम्हारी में काफी कलात्मक और सौंदर्यमय रहा जिसमे बच्चो ने मनभावन प्रस्तुतिकरण से उपस्थित सभा का मनमोह लिया । आज के आयोजनों में फैशन शो ,लेखन प्रतियोगिता, G.k क्विज़ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इन सभी प्रतियोगिताओं में समर कैम्प में आये बच्चो ने अपने बौद्धिक एवं सौंदर्य की झलकियां बिखेरी ।
वही फ़ैशन शो में बच्चो के द्वारा पारंपरिक वेषभूषा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत किया
एवं रैम्पवॉक कैटवॉक इत्यादि प्रस्तुतीकरण से उपस्थित सभा को सौंदर्यमय बना दिया।

माहौल को सौंदर्यमय होता देख पालकगण स्वयं को रोक नही पाये और सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में रॉयल सिटी के सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिनको स्कूल प्रबंधन की ओर से साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे एवं पालकगण पुरस्कार प्राप्त कर काफी उत्साहित दिखे एवं आगामी वर्ष भी ऐसे आयोजन रॉयल पार्क में संचालित करने का निवेदन किया।

समर कैंप के सफ़ल आयोजन के लिए
SRGOI के वाईस चेयरमैन डॉ.जे.के.उपाध्याय ,कुम्हारी कैंपस निर्देशकश्री चंद्रकांत महोबिया स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री आरती मिश्रा
ने स्कूल प्रबंधक, कैम्प में सम्मलित अध्यपाकगण एवं रॉयल पार्क के सभी पदाधिकारीगण के सहयोग की
पूर्ण सराहना की एवं भविष्य में इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।