मैत्री बाग में 2023 के पहले दिन पहुंचे 40 हजार से ज्यादा पर्यटक

भिलाई : मैत्रीबाग में 2023 नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को 40 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। और हर साल की तरह इस बार भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद से प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली थी। मैत्री बाग में कई साल बाद ट्वाय ट्रेन शुरू होने से बच्चों ने इसका खूब आनंद लिया। जिसके साथ ही राक्षस के रूप में नया बनाया गया वाटर फाल (आकर्षण वाटर फाल) और सफेद शेर के नन्हें शावक सिंघम और बर्ड को देख बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

मैत्रीबाग जू के प्रभारी डॉ. एन के जैन ने बताया कि भीड़ को देखते हुए 20 टिकट काउंटर बनाए गए थे। जिसमे 5 काउंटर कैशलेस थे। जिसमे ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा थी, वहीं 15 काउंटर कैश वाले थे। पर्यटकों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो जिसके लिए मैत्रीबाग के अंदर भी पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात थी।

पुलिस प्रसाशन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मैत्रीबाग प्रबंधन के अंदर पिकनिक स्पॉट की साफ-सफाई करवाई गई थी। पर्यटकों ने यहां पर बैठकर भोजन और घूमने का आनंद लिया। बच्चों ने गार्डन के अंदर झूले व घिसल पट्टी में खूब आनंद लिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।