पाटन : ग्राम गाड़ाडीह में गुरू घासीदास जी का जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अशोक कुमार मढरिया जी, उपाध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस कमेटी पाटन, विशेष अतिथि देवेन्द्र गेडाम जी विधायक प्रतिनिधि प्रा.शाला गाड़ाडीह, सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्त्ता रामसिंह देशलहरे जी, ग्राम बैगा मोहन यादव,भागवत देश लहरें, शंकर देशलहरे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकतऻ डाॅ रविन्द्र यदु जी, गोलू टंडन, मंच संचालन कर रहे ओंकार यदु आदि के साथ सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।⬇️शेष नीचे⬇️
वही मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार मढ़रिया ने गुरू घासीदास जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी एक मात्र सतनामी समाज निम्न कुल में जन्मे समाज का ही नही, बल्कि छत्तीसगढ़ में बसे सभी वगॏ के आराध्य हैं जिन्होने हमारे इस छत्तीसगढ़ के पावन भूमि पर जन्म लेकर कठिन योग तप करके सत्य ही ईश्वर है, ईश्वर ही सत्य है और मानव मानव एक समान का नारा देकर भाईचारा, प्रेम, विश्वास के साथ एक दूसरे के कंधा से कंधा मिला कर चलने हुए सत्य के रास्ते पर चलकर अपना ही नहीं गांव, समाज, देश, प्रदेश में समतामूलक समाज का निमऻण कर हाथ से हाथ मिलाकर चलने जाति पांति के भेदभाव को भूलकर सब एक साथ चले ऐसे गुरू घासीदास जी के उद्देश्यों को अपनाने से ही परम पूज्य गुरू घासीदास जी की जयंती का महत्व है।




