रायपुर : 2100 रुपये बिजली बिल को लेकर विवाद इस तरह बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर रात में सोते समय हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिय। शोर सुनकर बाहर आई बहन को भी बड़े भाई ने मारने के लिए दौड़ा, जिस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई का अंबेडकर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुढियारी पुलिस थाना प्रभारी के कुशवाहा ने यह बताया कि दुर्गा चौक अशोक नगर निवासी दुर्गा तिवारी पिता गौरीशंकर तिवारी (32 वर्ष) रात में सोया हुआ था। लगभग 1.30 से 2 बजे उसका बड़ा भाई पुरषोत्तम तिवारी (35 वर्ष) ने हथौड़ी से उसके ऊपर हमला कर दिया। कुछ पटकने की आवाज सुनकर बगल रूम से बाहर आयी बहन रुक्मणि तिवारी (40 वर्ष) जब उसने लाइट जलाकर देखी तो पुरुषोत्तम तिवारी हथौड़े से अपने भाई दुर्गा दास को मार रहा था। चिल्लाने पर आरोपी अपनी बहन को भी मारने के लिए दौड़ाया, जिस पर उसने दौड़कर अपना जान बचाई।
आरोपी की बहन भारत माता चौक में जाकर पुलिस गश्ती दल को इस पुरे घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि आरोपी ने घर का मुख्य चेनल गेट पर ताला लगा दिया है। जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। हथौड़े के वार से गंभीर रूप से घायल दुर्गा तिवारी को इलाज के लिए 112 के जरिए मेकाहारा भेजा। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए डीकेएस रेफर किया गया है, जहां उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है। वहीं आरोपी को पकड़कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपी और पीड़ित की बहन की शिकायत पर पुलिस थाना गुढ़ियारी में धारा 109 BNS मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।




