4 हार्डकोर समेत 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 39 लाख रुपय का था इनाम

सुकमा : छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा ज़िले में नक्सल विरोधी अभियान (Naxal operations) को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े 4 हार्डकोर नक्सलियों समेत कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

वहीं इस अभियान को राज्य शासन की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत अंजाम दिया गया है। योजना के मुताबिक, नक्सलियों से मुक्त घोषित हर ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि प्रदान की जाती है, और इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :- फेसबुक के जरिए दोस्ती कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, MMS बना कर किया ब्लेकमैल

आपको बता दें कि , नक्सलियों की इतनी बड़ी तादाद में आत्मसमर्पण की इस प्रक्रिया में जिला बल, विआशा सुकमा, डीआरजी सुकमा, रेंज फील्ड टीम (RFT) कोंटा, जगदलपुर, सुकमा तथा CRPF की 80वीं, 212वीं, 219वीं और COBRA 203वीं बटालियन की खुफिया इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण ने इस मौके पर शेष नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और प्रशासन की मजबूत मौजूदगी से नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं, और इसी का परिणाम है यह आत्मसमर्पण।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।