सेजेस गर्ल्स पाटन की रिटेल ट्रेड की छात्राओं ने किया रायपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औद्योगिक भ्रमण

पाटन। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस गर्ल्स), पाटन की रिटेल ट्रेड (Retail Trade) विषय की लगभग 60 छात्राओं को रायपुर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने मैग्नेटो मॉल रायपुर, शुभम के मार्ट, मरीन ड्राइव एवं स्प्री वॉक का भ्रमण किया। यहां छात्राओं को रिटेल व्यापार की कार्यप्रणाली, स्टोर मैनेजमेंट, उत्पादों की बिक्री, ग्राहक सेवा, बिलिंग प्रक्रिया, विपणन, स्टॉक प्रबंधन एवं व्यावसायिक संचालन की जानकारी दी गई।

इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें रिटेल सेक्टर में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना था। छात्राओं ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और अपने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के वोकेशनल ट्रेनर विवेक तिवारी (सेजेस गर्ल्स, पाटन) एवं श्री इंद्रजीत साहू, राज्य समन्वयक (State Coordinator), इंडस एजुकेशन का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।