रानीतराई: तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में विराट युवा सम्मेलन एवं बाइक रैली का आयोजन कल 12 जनवरी को किया गया है जहां निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
आपको बता दें की युवा सम्मेलन में सभी 99 इकाई स्थानी साहू समाज एवं परीक्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ के संयोजकाओं के द्वारा विशाल बाइक रैली के साथ पुरापाषाण नगर को भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।
युवा प्रकोष्ठ के संयोजक गोपेश साहू ने सभी युवाओं से अपील की है कि बाइक रैली के साथ-साथ रक्तदान शिविर में भी भाग लेकर रक्तदान जरूर करें शिविर में पंजीयन करा सकते हैं या युवा प्रकोष्ठ के संयोजकाओं से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।





