श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है

खेल के क्षेत्र में बच्चों का होगा भविष्य निर्माण

दुर्ग, 09 जून 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के श्रम-विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण – मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है।

योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को एथलेटिक, कबड्डी, खोखो, फुटबाल, हेण्डबाल, तीरंदाजी, कुश्ती, हाकी और तैराकी जैसे खेलों में जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों द्वारा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एक हजार रूपये, संभाग स्तर पर दो हजार रूपये, राज्य स्तर पर पांच हजार और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों के बच्चों को पच्चास हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।