लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर अपमानित करने और भयाक्रांत करके तोड़ फोड़ करने का लगाया आरोप

*उतई अंडा बोरसी क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रभावित पहुंचे थाना*

*लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर अपमानित करने और भयाक्रांत करके तोड़ फोड़ करने का लगाया आरोप*

उतई से अंडा, मचांदुर, बोरसी आदि के बीच सड़क चौड़ीकरण में बिना मुआवजा के तोड़ फोड़ से प्रभावित ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने के लिये आज उतई थाना पहुंचे और टी आई मोनिका नवी पांडेय को लिखित में शिकायती पत्र दिया,

प्रभावित ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे पत्र में लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर सोनवानी, एसडीओ ओरगे और कार्यपालन यंत्री श्रीवास के खिलाफ नामजद आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्होंने अतिक्रमणकारी होने का नोटिस देकर ग्रामीणों को अपमानित किया है इसके अलावा इन सब ने आपसी सहमति बनाकर प्रभावित ग्रामीणों के मकानों के सामने जेसीबी टिकाकर भयाक्रांत किया है और मकान तोड़ने के लिये मजबूर किया है, प्रभावित ग्रामीणों ने पुलिस से पीडब्ल्यूडी के तीनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्यवाही करने का निवेदन किया है,
टीआई मोनिका नवी पांडेय ने शिकायत करने वाले ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों का कथन लिया जायेगा उसके बाद ही उचित कार्यवाही किया जा सकेगा,
शिकायत दर्ज कराने के लिये माधव साहू, सतीश पारख, डालेश्वर साहू, रमाकांत चंद्राकर, भीखम कौशिक, किरतिका बाई, भूपेंद्र काकड़े, ईश्वरी सपहा, योगेश पटेल, मुकेश साहू आदि उतई थाना गये थे, शिकायती पत्र में 35 प्रभावित ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष ढालेश साहू और किसान नेता उत्तम चंद्राकर उपस्थित थे ।

ढालेश साहू

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।