
* भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार…
* राखी की अग्रिम सौगात से सुशीला देवांगन के घर बढ़ा त्यौहार का उत्साह…
दुर्ग (छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़) । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दुर्ग के ग्राम बोरसी की निवासी श्रीमती सुशीला देवांगन के घर इस बार खुशियाँ और भी दोगुनी हो गई हैं।

प्रदेश सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ ने इस शुभ अवसर पर सुशीला जी जैसी कई गृहणियों के जीवन में स्वावलंबन और आर्थिक निश्चिंतता की नई रोशनी बिखेरी है।

सुशीला जी मुस्कुराते हुए कहती है- ’’वैसे तो हर बार यह आर्थिक सहयोग राशि हमें योजना के तहत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की ओर से मिलती है, लेकिन इस बार का यह उपहार बहुत खास है।
क्योंकि इस बार यह राशि केवल एक सरकारी योजना का लाभ नहीं, बल्कि हम बहनों को हमारे ’विष्णु भैया’ की ओर से भेजा गया राखी का स्नेह है, ताकि उनकी बहनों का त्यौहार और भी रंगों और खुशियों से भर सके। एक सच्चे भाई का फर्ज निभाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने राखी के त्यौहार पर प्रदेश की बहनों के लिए स्नेह की यह सौगात भेजी है।
बहनों को त्यौहार की तैयारियाँ करने में कोई कमी न रहे, इसी सोच के साथ महतारी वंदन योजना की इस किस्त को समय से पहले ही बहनों के खातों में हस्तांतरित कर रक्षाबंधन का अमूल्य उपहार सौंपा गया है। सुशीला जी का कहना है कि भाई का यह स्नेह और अधिकार का सम्मान ही उनके परिवार को आत्मनिर्भर और खुशहाल बना रहा है।








