दूर हुई दुविधा – अब घर बैठे मिलने लगी राशन कार्ड की सुविधा
चरोदा: नगर निगम भिलाई 3 चरोदा में योजना पर अमल मितान योजना के टीम पहुंचे राशन कार्ड लेकर हितग्राही के घर अब आपको राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं अब मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आपको राशन कार्ड मिलने लगेगा केवल एक फोन कॉल 14545 पर ।
नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे जी, नोडल ऑफिसर अश्वनी चंद्राकर , मितान एजेंट डागेश्वर साहू , ईश्वर सिंह चौहान एवं अनूप नायक द्वारा हितग्राही ममता पटेल निवासी भिलाई-3 का राशन कार्ड मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे पहुंचाया गया ।
नागरिक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के निर्देश में छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में मितान योजना के तहत इस सेवा को भी शुरू किया गया।




