राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महुदा में मितानिनों ने बांटी डी.ई.सी,एल्बेंडाजोल (हाथीपांव) की दवाईयां
अम्लेश्वर/पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत महुदा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 22 अगस्त से 28 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम में मितानिनों ने ग्रामीणों को डीईसी, एल्बेंडाजोल (हाथीपांव) की गोली वितरित की गई और खिलाई गई,पूरे प्रदेश में हांथीपांव रोग को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में मितानिन यमुना साहू और जिया साहू ने आज पूरे गांव में हर घर जाकर डीईसी, एल्बेंडाजोल की गोली दी और सभी से दवाई लेने की अपील की।





