मछुआरा समाज ने दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू का आभार व्यक्त किया
जिला पंचायत दुर्ग के कृषि समिति के सभापति श्रीमती योगिता चंद्राकर की अध्यक्षता में मछुआरों की पुरानी मांग .मछली विक्रय की वृद्धि को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू द्वारा जलाशयों एवं तालाबों में मछली विक्रय में20 रुपए की वृद्धि कि प्रस्ताव को सर्वसम्मति सेअनुमोदन पास कराए जाने पर मछुआरों एवं समितियों में हर्ष है।
कृषि समिति के सभापति श्रीमती योगिता चंद्राकर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं समिति के सदस्यों का मछुआ सहकारी सोसाइटी विकास परिषद पाटन द्वारा आभार व्यक्त किया गया .तथा उपाध्यक्ष अशोक साहू से सौजन्य मुलाकात कर साल एवं श्रीफल भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं पाटन तहसील निषाद समाज अध्यक्ष देव कुमार निषाद मछुआ कांग्रेस दुर्ग एवं सोसाइटी परिषद के अध्यक्ष केजू राम निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ईश्वर निषाद भुनेश्वर निषाद डोमन निषाद हेमंत धीवर व पुष्पक धीवर पवन प्रकाश आदि उपस्थित थे





