भाजयुमो ने Y20 चौपाल लगा कर 200 युवाओं को भाजपा से जोड़ा

युवाओ ने अनुपम गार्डन में Y20 चौपाल लगाया

रायपुर के जागरूक युवाओ ने अनुपम गार्डन में रविवार सुबह Y20 चौपाल का आयोजन कर युवाओ के मध्य G20 की महत्ता को समझते हुए आने वाले भविष्य में युवाओ की भी भागीदारी हो इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर युवाओ के बीच काम करने वाले संस्थओं,खेल जगत के हस्तियों,युवा उद्यमियों और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं की टीम ने देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न यूथ पैलेशो में y20 चौपाल आयोजित कर रहे है ।

Y20 चौपाल प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। Y20 के माध्यम से नौजवानों को जोड़ने का काम कर रही है। वहीं Y20 चौपाल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। Y20 चौपाल का आयोजन आज अनुपम गार्डन पर किया गया जिसमे प्रदेश के Y20 टीम व बंच ऑफ फूल संस्था के पदाधिकारी ने मिलकर स्वच्छता अभियान के साथ चालू किया ।

Y20 चौपाल आयोजन के प्रमुख सुरेन्द्र साहू व आदित्य मूंदड़ा ने सभी युवाओं को Y20 के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। एवम Y20 के इस आयोजन मुख्य रूप से चौपाल लगाकर 200 से ज्यादा नौजवानों को जोड़कर किया ।

जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री उपकार चंद्राकर, शांतनु शुक्ला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी मनीष देवांगन,खेल एवम कला सह प्रमुख अमन यादव ,डॉ सलीम राज जी,सतीश भुवाल ,सौम्या तिवारी,आशीष सिंह प्रभात झा शरद राठौर लक्ष्मण मानिकपुरी सुशील अनीश माधव एवम अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाब लोग जैसे डॉक्टर, वकील, किसान, शिक्षक आदि को अतिथि व के रूप में सम्मिलित हुए।सतीश, आदित्य,जी चंद्रवंशी,रेखा शर्मा,उज्ज्वल गुप्ता विनायक खंडेलवाल ने अपने विचार y20 चौपाल में पर्यावरण के विषय मे रखे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।