✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद

देवभोग :क्षेत्र के कोने कोने की समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष आक्रोशित तरीके से रखने वाले भाजपा यूवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगीराज माखन कश्यप ने अपने 10 मांगें जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बल्ड बैंक की स्थापना एवं मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की स्थापना, देवभाेग को नगर पंचायत बनाने और देवभोग को सुविधा युक्त बाजार बस स्टैंड मिनी स्टेडियम सर्व सुविधा युक्त क्रीड़ा कब्बड़ी ,डियूज बाल क्रिकेट एकेडमी ,बाली बाल जिम संचालन की व्यवस्था,देवभोग में गार्डन की स्थापना,क्षेत्र के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल ऋषि झरन को पर्यटन स्थल घोषित करने साथ ही झाखरपारा एवं गोहरापदर में पुलिस थाना खोलने सहित ज्वलंत समस्या से सीएम को अवगत कराने पहली बार प्रशासन से अनुमति लिया है योगीराज का मानना है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने से पहले नज़र बंद या फिर डिटेन करने की पूरी संभावना बनी हुई है इसलिए पहले से अनुमति लेने की बात कहा है हालाकि प्रशासन भी किसी प्रकार रिस्क नहीं लेना चाहती क्योंकि सुपेबेड़ा में पहुंचे स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव कार्यकर्म के दौरान डॉ योगीराज माखन कश्यप के द्वारा काफी हंगामा पुर्ण तरीके से क्षेत्र की समस्या को रखा गया था इसलिए इस बार किसी प्रकार की लापरवाही ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है शायद यही वजह है कि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कश्यप ने अपने कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ आज कलेक्टर प्रभात मलिक के नाम एसडीएम अर्पिता पाठक को अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा है और शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र की ज्वलंत समस्या को रखने की बात कही जिसे लेकर ग्रामीणों के बीच जिला अध्यक्ष कश्यप की काफी चर्चा सुनने को मिल रहा है





