भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम निपानी के पावन धरा में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

CG24NEWS-R :- शिव पखवाड़ा के पावन पर्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम निपानी के पावन धरा पर शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 18 फरवरी के बीच की गई है जहाँ कथावाचक श्री बलदाऊ महाराज जी (महासमुंद) अपने मुखारबिंद से कथा का रसपान कराएँगे,महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।आयोजक समिति ने बताया कि कथा के पीछे समिति का एक पावन उद्देश्य है वह यह है कि ग्राम निपानी के समस्त दिवंगत जीवात्माओं को परमशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति हो इसके लिये समिति ने ग्राम के प्रत्येक घर से दिवंगत जीवात्माओं की छायाचित्र को कथा स्थल पर एक निश्चित स्थान में रखा गया है जिससे छायाचित्र के माध्यम से दिवंगत जीवात्माओं को परमशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति हो सके ।
अंत में महापुराण के समापन दिवस पर समस्त जीवात्माओं की परम शान्ति हेतु विशाल शांति भोज एवं भोग भंडारा का आयोजन किया गया है ।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।