ब्लॉक स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता संपन्न हुआ

पाटन: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवादा मे विकासखंड स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ।जिसमें अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य दिनेश साहू ,रूप चन्द साहू, ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, देवादा सरपंच श्रीमती उर्वसी वर्मा सहित अन्य ग्रामीण व विकासखंड के विभिन्न गांव के मानस मंडलियों के सदस्य गण शामिल हुए।

गुरुवार को मानस गान प्रतियोगिता का समापन हुआ। सर्वश्रेष्ठ मंडलियों का चयन जिला स्तर पर किया गया जो विजय मंडली है हो क्रमश: गीत सिंधु राघव मानस मंडली परसाही 78 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही वही संगीत मानस मंडली निपानी 69अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया उसी क्रम में नव जागृति मानस मंडली चूलगहन 68अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है सभी प्रतिभागी को मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल के द्वारा 1001रू का सम्मान राशि दिया गया है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।