पंचायत सचिवों का एक सूत्रीय मांग परीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण
दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांत में विगत 26 वर्षों से निरन्तर 10568 पंचायत सचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं , ग्रामीण अंचल में शासन के समस्त योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं , संगठन द्वारा अपनी लंबित मांग शासकीयकरण के संबंध में दिनांक 26 दिसंबर 2020 से 23 जनवरी 2021 तक कुल 28 दिन शासन का ध्यानाकर्षण करने हेतु गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक आंदोलन किया था |
माननीय पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी के आश्वासन पश्चात दिनांक 23 जनवरी 2021 को हड़ताल स्थगित करके दिनांक 24 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा में माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री द्वारा माह दिसंबर 2021 में शासकीय करण का सौगात देने का आश्वासन दिया गया था किंतु माननीय पंचायत मंत्री व माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा दिए गए आश्वासन समय से 02 माह बीत जाने के बाद भी हमें शासकीयकरण के संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा आज 07 मार्च 2022 को प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालयों में वादा निभाओ रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय पंचायत मंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन के नाम तथा मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को माननीय मुख्य सचिव महोदय छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय अपर मुख्य सचिव महोदय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें दुर्ग जिला पँचायत सचिव संघ के सभी पंचायत सचिव आन्दोलन/ रैली में भाग लिया ।इसके बाद भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी द्वारा विधानसभा में सकारात्मक पहल कर हमारी मांग ◆शासकीयकरण◆ को बजट में शामिल नहीं करते हैं, तो 9 मार्च 2022 को प्रदेश की राजधानी रायपुर में प्रदेश पंचायत सचिव संघ के समस्त 10568 पंचायत सचिवों द्वारा विधानसभा का घेराव कर माननीय मुख्यमंत्री जी को हमारी 1
सूत्रीय मांग परीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण का ज्ञापन देकर जब तक हमारी शासकीय कारण का मांग पूरा नहीं करते तब तक छत्तीसगढ़ के समस्त पंचायत सचिव भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे ।
शासन प्रशासन के प्रताड़ना एवं अत्यधिक काम के दबाव के कारण माह अक्टूबर 2020 से आज पर्यंत तक कुल 14 माह के अंतराल में 77 पंचायत सचिव आसमायिक ही निधन हो गया है। जिसमें चार पंचायत सचिवों द्वारा आत्महत्या किया गया है, उसके परिवार को शासन द्वारा किसी प्रकार का आर्थिक सहायता प्रदान नहीं किया गया है आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दोषी लोगों के विरुद्ध पुलिस विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया गया व अनुग्रह राशि ₹50000 की जगह पर केवल ₹25000 दिया गया है ,जबकि छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर नवा रायपुर क्रमांक /72/एल 2014-71-00331/वि/नि चार नया रायपुर, दिनांक 04 मार्च 2015 द्वारा जारी वित्त निर्देश 08 /15 के अनुसार अनुग्रह राशि ₹50000/- प्रदान किया जाना प्रावधानित है। मृतक पंचायत सचिव के आश्रित परिवार के सदस्यों को अंतर की राशि ₹25000 अनुग्रह राशि प्रदान किया जावे ।
लगभग 50 पंचायत सचिव जो सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं , पंचायत सचिवों का भर्ती नियम दिनांक 29.08.2008 के कंडिका क्रमांक 7 में पंचायत सचिवों की सेवाएं जिला संवर्ग की मानी गई है, लेकिन पंचायत सचिवों के सेवानिवृत्त पश्चात जिला संवर्ग के नियमित कर्मचारियों के अनुरूप अवकाश नकदीकरण एवं ग्रेच्युटी के रूप में आर्थिक सहयोग नहीं दिया जाता है। सभी सेवानिवृत्त हुए पंचायत सचिवों को नगदी करण एवं ग्रेजुएटी के रूप में आर्थिक सहयोग दिया जावे ।
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत राज ( जिला पंचायत /जनपद पंचायत /ग्राम पंचायत ) व्यवस्था लागू है , पंचायत राज का आधार स्तंभ ग्राम पंचायत को माना गया है, किंतु जिला/ जनपद में कार्यरत कर्मचारी शासकीय सेवक है और पंचायती राज के आधार स्तंभ माने जाने वाले ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव आज 26 वर्ष की सेवा बीत जाने के बाद भी शासन द्वारा शासकीय करण नहीं किया गया है !
पंचायत सचिव 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर तक जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र शासन के समस्त योजनाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अति महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देते हैं !
वर्तमान वैश्विक महामारी कोविड-19 में ग्रामीण जन की सुरक्षा हेतु कोविड से संबंधित सभी प्रकार के कार्य कोविड टेस्ट , कोविड टीकाकरण इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है ! पंचायत सचिव के मेहनत के परिणाम है कि पूरे छत्तीसगढ़ में टीकाकरण कार्य 100% लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर है !
छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वकांक्षी योजना एवं सभी न्याय योजना जैसे नरवा गरवा घुरुवा अउ बाड़ी के तहत ग्राम गौठान निर्माण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गाँधी मितान क्लब एवं मनरेगा के कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं ।
शासन प्रशासन के दिशा निर्देश एवं पंचायत सचिवों के कड़ी मेहनत तथा कार्य के प्रति लगन एवं सच्ची निष्ठा का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ शासन को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर 12 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है ।
पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के 75 सम्मानीय विधायक गण द्वारा अनुशंसा कर माननीय मुख्यमंत्री जी को अग्रेषित किया गया है ।
पंचायत सचिव को कार्य करते हुए 26 वर्ष से अधिक हो गया है, पंचायत सचिवों के साथ नियुक्त हुए अन्य विभाग के कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी , वन कर्मी एवं पीडब्ल्यूडी कर्मी को शासकीय करण किया जा चुका है , कई विभाग के कर्मचारी भृत्य/चौकीदार भी प्रमोशन पाकर सहायक ग्रेड 3 बन गए हैं !
यह की पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने से शासन प्रशासन को मासिक वित्तीय भार 6.27 करोड़ , वार्षिक वित्तीय भार लगभग 75 करोड आएगा जो कि नहीं के बराबर है । ज्ञात हो कि 15 वर्ष सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 5685 पंचायत सचिवों को 5200–20200 ग्रेड पे 2400 शासकीय सेवकों के समान वेतनमान मिल रहा है । अन्य सुविधा नहीं मिल रहा है ।
उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए पंचायत सचिवों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए अविलंब शासकीय करण किया जावे ।
महेन्द्र कुमार साहू, जिलाध्यक्ष
शेषनारायण चन्द्रवंशी जिला सचिव
निमेश भोयर ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग
नरेशसिंह राजपूत ब्लाक अध्यक्ष पाटन
राकेश चन्द्राकर ब्लाक अध्यक्ष धमधा
समस्त सचिवगण,
पँचायत सचिव संघ जिला दुर्ग (छ ग)




