धमतरी; डाही / निरई माता के दर्शन में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । कहा जाता है कि चैत्र नवरात्रि में निरई माता भूगर्भ से निकल कर श्रद्धालुओं को दर्शन देती है । चैत्र नवरात्रि के इस पावन पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहता है । माता निरई ऊंची पहाड़ियों पर बसी है।
मां के दर्शन के लिए भक्त पैदल चल कर मां को अपनी भेंट श्रृंगार चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं । पिछले वर्ष माता निरई के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु कोरोनावायरस के चलते नहीं पहुंचे थे । और इस साल धमतरी जिला कोरोना मुक्त होने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।




