जनगणना कर्मियों को मिली बड़ी राहत, प्रगणकों व सुपरवाइजरों का ₹9,400 मानदेय जारी

* तहसील पाटन ने जनगणना कर्मियों का किया मानदेय और प्रशिक्षण भत्ता जारी, खातों में भेजी मानदेय राशि…
* जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को ₹9,400 मानदेय जारी, खातों में पहुंचेगी राशि…

पाटन। तहसील पाटन (ग्रामीण) क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते की राशि जारी कर दी गई है।

तहसीलदार पाटन द्वारा संबंधित कर्मचारियों के खातों में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राशि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, पाटन शाखा को आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है।

सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भिलाई-3 मंडल में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य में लगे प्रत्येक प्रगणक एवं सुपरवाइजर को मानदेय राशि 9,000 रुपये तथा एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 400 रुपये प्रशिक्षण भत्ता प्रदान किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक कर्मचारी को कुल 9,400 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

तहसील प्रशासन ने बताया कि भुगतान संबंधी समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा बैंक के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों के खातों में राशि जमा की जाएगी। मानदेय जारी होने से जनगणना कार्य में लगे

कर्मचारियों में संतोष का माहौल है। प्रशासन ने सभी पात्र कर्मचारियों से अपने बैंक खातों की जानकारी अद्यतन रखने तथा भुगतान संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में तहसील कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है। उक्त जानकारी भानुप्रताप यादव द्वारा दी गई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।