चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में ओपीडी 13 जून से होगी आरंभ

चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में ओपीडी 13 जून से होगी आरंभ

दुर्ग 10 जून 2022/ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आगामी 13 जून से बाह्रय रोगी विभाग ओपीडी आरंभ हो रही है।

प्रदेश में संचालित अन्य चिकित्सा महाविद्यालयोंकी तरह ही एक बार फिर से अंचल के रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा का लाभ निःशुल्क मिल सकेगा। इसमें मेडिसीन अस्थि रोग, स्त्री रोगशिशु रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोगों के कुशल व वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

शीघ्र ही शेष विशेषज्ञों के पद ग्रहण करने के उपरांत ओपीडी आरंभ किया जाएगा। तत्पश्चात विशेषज्ञों एवं अन्य सुविधा उपलब्ध हो जाने पर क्रमबद्ध अंतःरोगी की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।