गायत्री परिवार द्वारा संचालित बाल संस्कार के बच्चे सीख रहे हैं योगा अभ्यास

नगर निगम भिलाई 3 चरौदा के वार्ड क्रमांक 20 में संचालित बाल संस्कार शाला में हुआ योग दिवस का आयोजन।

21 जून 2023 अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कार के आचार्य ने कराया अपने बच्चों को योगा अभ्यास।

चरौदा: विश्व योग दिवस के सुअवसर पर गायत्री परिवार द्वारा संचालित बाल संस्कार शाला जो यादव भवन चरोदा में संचालित है जहां आज बाल संस्कार शाला के आचार्य ने विश्व योग दिवस के दिन अपने बच्चों सहित ग्रामीणों को योगा अभ्यास के लिए ले प्रेरित किया एवं योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जहां सभी ने योग प्राणायाम करते हुऐ योग दिवस पर उपस्थित पालको ने प्रत्येक सप्ताह योग कक्षा लगाने की निवेदन आचार्य से की जिस पर सहमति देते हुए  आचार्य ने लगातार प्रत्येक सप्ताह योग कराने बात कहते हुए सभी को योग कर निरोग रहने का निवेदन किया। आपको बता दें कि बाल संस्कार शाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कार देना सकारात्मक विचार से परिपूर्ण करना नशे से मुक्त करना और अपने आचरण में शिष्टाचार का भाव रखना इस तरह से विचारों का अध्ययन आचार्य के द्वारा कराया जाता है।

इस अवसर पर बाल संस्कार शाला के बच्चे व कुछ अविभावक व युवा मंडल कि भाइयो का उपस्थिति रही। वही  चरोदा बस्ती के  युवा साथी पंकज वर्मा जी, आचार्य यशवंत साहू जी, डागेश्वर साहू जी सहित अन्य युवा साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।