खेलकूद के सामग्री से होगा छात्र छात्राओं का शारिरिक एवं मानसिक विकास

जामगांव एम/ पाटन विकासखंड अंतर्गत पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा में ग्राम के व्यवसायी त्रिलोक प्री काष्ट के संचालक श्री हर्षद पटेल जी द्वारा शाला में अध्ययनरत छात्रों के शारिरिक विकास एवं मानसिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए शाला परिवार को विभिन्न खेल सामग्री प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री खिलावन प्रसाद चंद्राकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), सचिव श्री भूषण चंद्राकर (पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत लोहरसी), सरपंच ग्राम पंचायत तर्रा श्री योगेश चंद्राकर एवम हर्षद पटेल जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  श्री चंद्राकर  द्वारा छात्रों को मन लगाकर पढाई करने एवं खेल में भी आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।एवम श्री हर्षद पटेल जी का क्रीड़ा सामान प्रदान करने के लिए पटेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

वही ग्राम पंचायत तर्रा के युवा सरपंच डॉक्टर योगेश चंद्राकर ने सभी अतिथियों का सहृदय से धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया और कहा ऐसे दानदाताओं का सम्मान करते है। जो बच्चों के खेलकूद और शारीरिक विकास के बारे में सोचते हैं उन्हें ऊर्जावान बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।