कोरोना वालिंटियर ग्रुप द्वारा पूरे दुर्ग सम्भाग में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा!

कोरोना वालिंटियर ग्रुप द्वारा पूरे दुर्ग सम्भाग में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा! लोग पिछले दिनों

कोरोनावायरस महामारी के दौर से उबर नहीं पाए है, और अभी वर्तमान में जिस प्रकार से कोरोना फैल रहा है ।

वह बहुत डरने वाला है ,जिस में इमरजेंसी मैनेजमेंट के तहत महामारी से निपटने के लिए नर्सिंग फेडरेशन व युवा संगठन द्वारा कोरोना  वालिंटियर ग्रुप का निर्माण किया गया ।

जिसका मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी में लोगों की सेवा करना , जिसका मुख्य व प्राथमिक अभियान ( मास्क ही सुरक्षा है ) जिसकी कार्य प्रारंभ प्राथमिक विद्यालय भाटापारा रिसामा में किया गया।

जिसके तहत् लगभग 150 से ज्यादा बच्चों को मास्क वितरण किया गया।

साथ ही महामारी से बचाव की जानकारी दी। ग्रुप का प्राथमिक लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को मास्क वितरण कर, मास्क पहने के लिए प्रेरित करना। साथ ही जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।

अभी ग्रुप के सदस्यों द्वारा 10 स्टार्फ नर्स व 3 एंबुलेंस व 2 डांक्टर और 2 मेडिकल स्टोर उपलब्ध है। जो लगातार इमरजेंसी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आवश्यक के अनुसार व्यस्था बढ़ाई जाएगी। जल्द ही ग्रुप का इमरजेंसी नंबर जारी किया जायेगा व इमरजेंसी आफिस खोला जाएगा।

फेडरेशन व युवा संगठन के अध्यक्ष ढालेश साहू ने कहा , हमे पुर्व मे हुए महामारी के विनाशक रुप को नहीं भूलना चाहिए । और सतर्क व सावधान रहना चाहिए।

भीड़ भाड़ में जाने से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहां कि चाहे वह किसान हो ,चाहे वह मजदूर हो , चाहे वह युवा या छात्र सब की समस्याओं पर खड़ा होने का प्रयास रहता है।

युवा संगठन के सलाहकार नितिन गुप्ता ने बच्चों को कोरोनावायरस से बचाव की जानकारी दी। शिक्षकों ने लोगों के प्रति समर्पित सेवा को सराहनीय बताया ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।