कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में सीएम बघेल कांग्रेस भवन का भूमि पूजन करेंगे

पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं के गरिमामई उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आज राजीव गांधी कांग्रेश भवन का आधारशिला रखेंगे।

आपको बता दें आज पाटन विधानसभा के कांग्रेश कार्यकर्ताओं के लिए इतिहास रचने का दिन है राजीव गांधी भवन का भूमि पूजन होगा ।

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के  अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्य अतिथि के रूप  विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित समय के अनुसार 4:00 बजे कांग्रेश भवन का भूमि पूजन करेंगे वही आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज पाटान राज का वार्षिक महाअधिवेशन में शामिल होंगे।

माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी, विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री निर्मल कोसरे  जी महापौर नगर निगम भिलाई 3 चरोदा माननीय भूपेंद्र कश्यप जी नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन ,माननीय श्री महेंद्र वर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, माननीय श्री राजेश ठाकुर जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम की तैयारी माननीय मुख्यमंत्री जी के osd  श्री आशीष वर्मा सहित हेमंत देवांगन जी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पाटन एवं राजीव भवन कांग्रेस भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष दिनेश साहू जी तैयारी में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम में विशेष रुप से पूरे पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता ,एनएसयूआई कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस कार्यकर्ता, सेवा दल कार्यकर्ता सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।