करोना काल में मितानिनों ने अपने कार्य को सरलता से किया/ डॉक्टर चंद्राकार

 जामगांव (एम)/पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा में मितानिन सम्मान दिवस बड़े ही हर्ष के आज मनाया गया।

मितानिन सम्मान दिवस का कार्यक्रम  ग्राम पंचायत भवन में मितानिन सम्मान दिवस के रूप में मनााया गया जहां  मितानिनों को ग्राम पंचायत  की तरफ से साड़ी श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य  रूप से ग्राम तर्रा के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ,उपसरपंच नवीन चंद्राकर,सचिव स्वर्णलता, सभी पंच गण एवं सभी मितानिन उपस्थित रहे।

सरपंच  ने अपने उद्बोधन में बताया  कि मितानिनों ने अपना काम बड़े ही बखूबी के साथ निभाया है चाहे वह टीकाकरण में हो चाहे गर्भवती माताओ के देख रेख में हो चाहे नवजात शिशु के देख भाल में हो चाहे आँगनबाड़ी में बच्चे के देख भाल में हो मितानिनों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहूत ही सराहनीय कार्य किया है कोरोना जैसी महामारी में मितानिनों ग्राम पंचायत के साथ मिलकर कोरोना को हराने में बहुत ही अच्छा कार्य किया है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।