अम्लेश्वर थाना के टीम ने शराब बेचते एक युवक को 12 पौवा के साथ पकड़ा

अम्लेश्वर: अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में अमलेश्वर थाना के टीम के द्वारा 12 पौवा मसाला देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। आपको बता दें लगातार  में दारू बेचने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा थाना को दिया जा रहा था जिसे आज मुखबिर की सूचना पर 12 पौवा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है जानकारी के मुताबिक एक ग्रामीण ने एस डी ओ पी को भी फोन किया और अधिकारी ने भी तुरंत  संज्ञान में लेकर पुलिस टीम को भेजकर कार्यवाही की गई।जिसे थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद सिदार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत धारा 34 (1) के तहत कार्यवाही की गई है। वही गांव के सरपंच उपसरपंच सहित ग्रामीण भरत वर्मा राम ठाकुर भी थाना पहुंच कर कार्यवाही करने के दबाव बनाया गया और कहा कि और भी लोग गांव में शराब कोचिया है उसे भी पकड़ा जाना चाहिए। वही जो व्यक्ति शराब के साथ पकड़ाया है उतई थाना क्षेत्र के मर्रा निवासी है ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।