अमलेश्वर डीह में कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता सम्पन्न
बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
पाटन। पाटन के समीपस्थ अमलेश्वर डीह में एक दिवसीय कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप दुर्ग जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी रहे। मुख्य अतिथि के साथ आए हुए अतिथियों ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को पुरष्कृत किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कि प्रतिभा गांव और शहर का मोहताज नहीं हुआ करती। किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। खेल में भी यही बात लागू होती है। विजयी होने की संकल्प के साथ हम जीवटता से यदि खेलते हैं तो जरूर विजयश्री मिलती है। हार और जीत तो सिक्के के दो पहलू है। हमे हार से सिख लेनी चाहिए और जीत से उससे ऊपर और भी बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। आयोजित प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कबड्डी में प्रथम -वीर शिवाजी बिलासपुर, द्वितीय विकास दल अमलीडीही बिरोदा,तृतीय विजय मंडल आलबरस , चतुर्थ जय अम्बेदल अमलेश्वर का स्थान रहा।
इसी प्रकार महिला वर्ग कबड्डी में प्रथम राजनांदगांव द्वितीय छत्तीसगढ़ स्पोर्ट भिलाई, तृतीय पूरा जामगांव चतुर्थ उत्सव क्रीड़ा मंडल भिलाई विजेता रहा साथ ही चौसर प्रतियोगिता में प्रथम तुलाराम,द्वितीय बीरबर मानिकपुरी, तृतीय मनी जजंगिरी, चतुर्थ जशवंत ठाकुर विजेता इस अवसर पर कल्याण क्षेत्रीय अध्यक्ष साहू समाज, बता राम साहू, नारायण साहू, मंधीर साहू, चिंताराम साहू, आशा राम साहू, पवन खंडेलवाल, राहुल साहू, नरेंद्र साहू, पन्ना लाल साहू, गोविंद साहू, यशवंत साहू, गिरधर साहू, मनोहर साहू, नवल साहू , मोहित साहू, हेमन्त साहू, होरी साहू सहित ग्रामवासी जन मौजूद रहे।




