✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद

अमलीपदर-गत दिनों गरियाबंद जिला के अन्तर्गत मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र स्कूल में जायजा लेने छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के तत्वाधान पर 10 से अधिक हाई स्कूल प्राइमरी स्कूल माध्यमिक शाला में जाकर के बच्चों को मानव अधिकार के बारे में बता कर विधिक जानकारी दिया गया एवं उनके शिक्षा के बारे में भी पूछा गया कि किस प्रकार से पढ़ाई चल रही है एवं मध्यान भोजन के बारे में जानकारी दिया गया एवं सभी को अच्छे कार्यों की प्रेरणा दी गई हैं

छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग जेजेएफ जन जागरण फाउंडेशन पदाधिकारी जिला मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार नागेश व जिला प्रचार प्रसार प्रभारी सैयद बरकत अली एवं मैनपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष कृष्णकांत त्रिपाठी जी द्वारा स्कूल प्रिंसिपल एवं टीचर स्टाफ प्रबंधन से मिले स्कूल में दिए जा रहे शिक्षा व छात्र-छात्राएं की फीस एवं गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी लिए,उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से चर्चा करते हुए कहा की जीवन मूल्यों पर आधारित नैतिक शिक्षा,संस्कार व देशभक्ति के ज्ञान बच्चों को देना चाहिए,ताकि सभी विषय में छात्र-छात्राएं अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो सके शिक्षकों से चर्चा के उपरांत संस्था के शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग जेजेएफ जन जागरण फाउंडेशन पदाधिकारी जी का बहुत सम्मान किया एवं उनके बातों को विशेष महत्व देकर अब स्कूल में इन सभी चीजों का पालन करवाने पुर्ण आश्वासन दिया टीचरों से छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग जेजेएफ जन जागरण फाउंडेशन पदाधिकारीयों ने टीचरों से और भी बात रखते हुए कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल में निरंतर ध्यान रखते हैं जिसके कारण बच्चे खेलकूद से वंचित हो रहे हैं जो बच्चों को खेलकूद करवाने एवं शिक्षा देने के लिए भी मानवाधिकार के पदाधिकारियों ने कहा जो बात अमलीपदर क्षेत्र के स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बहुत अच्छा लगा साथ ही छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग जीजेएफ जन जागरण फाउंडेशन पदाधिकारी ने हर क्लास पर सभी बच्चों से मिले जिसमें बच्चों को बहुत खुशी मिली साथ ही छत्तीसगढ़ मानवाधिकार के पदाधिकारियों स्कूल जाने से स्कूल में शिक्षकों के साथ खुशी का माहौल बना हुआ था इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सहित मीडिया कर्मी
लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ कॉम के स्टेट हेड ब्यूरो चीफ व छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के गरियाबंद जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश
व छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली
उदंती सीतानदी न्यूज़ के जिला ब्यूरो चीफ कृष्णकांत त्रिपाठी व
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ व पुष्पांजलि टुडे न्यूज़ के मैनपुर ब्लॉक रिपोर्टर हेमचंद नागेश उपस्थित रहें




