दिग्विजय महाविद्यालय में मनाया गया युवा दिवस, प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात संस्था के प्राचार्य डॉ. के.एल टांडेकर के उद्बोधन से हुआ।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और सभी युवाओं को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर अपने उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आए दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. एच.एस. अलरेजा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति युवाओं के कर्तव्यों का बोध कराया ।

 Read Local News  : आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में 108 संजीवनी का हो रहा बेहत्तर योगदान

डॉ. एच.एस. अलरेजा ने कहा कि, वे भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने भारतीयता का पताका वैश्विक स्तर पर फहराया और विश्व को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया। उनके अनुसार स्वामी विवेकानन्द जी के विचार सदियों तक प्रासंगिक रहेंगे।

 Read Local News  : राहुल गांधी की न्याय यात्रा है ढकोसला – मंत्री रामविचार नेताम, कहा-कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं

उक्त कार्यक्रम का संचालन रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी संजय सप्तर्षि ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन करुणा रावटे ने किया। इस कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेखा प्रसाद उर्वशा, हिरेंद्र बहादुर के साथ-साथ महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर एवं विद्यार्थी शामिल हुए ।

 Read Local News  : पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन, यात्रियों को हुई परेशानी

युवा दिवस के इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। वहीं, इस प्रतियोगिता में ईश्वरी शर्मा प्रथम स्थान, सहदेव तथा विनय वासनिक द्वितीय स्थान और मनीष टांडेकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।