दर्दनाक सड़क हादसे में महिला का सिर हुआ धड़ से अलग , 1 साल पहले हुई थी शादी

औड : औड-रहों मुख्य मार्ग पर गांव गरचा और माहल खुर्द के रास्ते पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ने नवविवाहित महिला का सिर उड़ा दिया। बता दे की पुलिस थाना से पहुंचे ए.एस.आई. बलिहार सिंह एवं स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बलवीर सिंह थांदी गडपधना ने बताया कि मृतक महिला प्रिया सिंह (30), पत्नी परमजीत सिंह जो अपने नन्दोइया व उनके 2 बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर रहों के एक अस्पताल में बीमार ससुर को देखकर शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने गांव गढ़पधाना वापस लौट रही थी।
इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्रिया सिंह ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक उसके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उसका सर धड़ से अलग हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का पति कई सालों से विदेश में है और इस महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना औड में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।