रायपुर : इन दिनों छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, बालोद, धमतरी व अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले 3 दिन अंधड़ और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान बढ़ेगा, और 4-5 डिग्री तापमान में वृद्धि होगी।




