Weather Update : फरवरी में 3 दिन तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update | रायपुर : 2-3 दिनों के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का मौसम बदलेने वाला है। मौसम विभाग (Weather Department) का पूर्वानुमान है कि, 11 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। फिलहाल, तापमान में अधिक गिरावट के संकेत नहीं हैं।

राज्य में आज उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है।

छत्तीसगढ़ में 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गयी है। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन मामूली गिरावट होगी यह संभावित है। 11 फरवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।

बुधवार को छत्तीसगढ़ का मौसम साफ था। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। और यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।