जल संरक्षण को लेकर ग्रामवासियों ने दिखाया उत्साह

दुर्ग : जल जीवन मिशन के तहत आज दुर्ग के पाटन ब्लाक के ग्राम देवादा में जल सभा का आयोजन किया गया। जिसमे जल जीवन मिशन के समस्त समन्वयक, क्रियान्वयन सहायता समिति व अर्शील वेलफेयर संस्था के साथ ग्राम वासियों को जल जीवन मिशन व उसके घटकों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न स्त्रोत से पानी एकत्रित कर उसके शुद्धता की जांच की।जिसमें उनको FTK (टेस्टिंग किट) से पानी को जाँच करना सिखाया गया । ग्रामीणों को उनके क्षेत्र के सामाजिक संसाधन व जल स्त्रोत के बारे में बताया गया। इस दौरान जल के संरक्षण व उचित उपयोग करने के लिए उपस्थित लोगों ने आगे बढ़कर जल जीवन मिशन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

इस आयोजन में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र चंद्रवंशी एवं सरपंच श्रीमती उर्वशी वर्मा के साथ-साथ ग्राम जल स्वच्छता मिशन सदस्य एवं मितानिन भी उपस्थित थे ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।