महाराष्ट्र : ‘संकट में BJP की एंट्री…उद्धव ठाकरे की नो एंट्री’ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। जिस पर राज्यपाल की ओर से 30 जून को उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुमत का फैसला सिर्फ सदन के पटल पर हो सकता है। उधर, गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गोवा के लिए रवाना हो चुके गए हैं। एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि वो 30 जून को मुंबई पहुंचेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया फ्लोर टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला, उद्धव ठाकरे ने दिया CM पद से स्तीफा
बता दे की महाराष्ट्र सियासी संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला सुना दिया है। फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव किया था। फेसबुक लाइव में कहा कि मुझे फ्लोर टेस्ट से मतलब नहीं है – उद्धव ठाकरे। मैं CM पद से स्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने विधानपरिषद से भी इस्तीफा दे दिया है। उद्धव ठाकरे ने यह कहा कि मेरे पास शिवसेना है और कोई भी मुझसे शिवसेना नहीं छीन सकता। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों के लिए काम किया है।
देखे उद्धव ठाकरे का फेसबुक लाइव वीडियो
बता दे की उद्धव ठाकरे ने कहा कि SC ने फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं संतुष्ट हूं कि हमने आधिकारिक तौर पर औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। थोड़ी देर पहले कोर्ट ने साफ किया कि कल सुबह यानी 30 जून को 11 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। सीएम ने यह कहा था कि कोर्ट के फैसले के बाद ही वे आगे की राजीनीतिक रणनीति बनाने वाले हैं। उन्होंने राज्यपाल का धन्यवाद दिया और ठाकरे ने यह कहा कि कांग्रेस ने मंत्रीमंडल से निकलने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से मुझे कोई मतलब नहीं है। इसमें मुझे कोई भी प्रकार से रूचि नहीं है। किसके पास कितनी संख्या मुझे इससे कोई मतलब नहीं है।
आगे अपडेट रहने के लिए बने रहे “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” पर




