कन्फेक्शनरी व्यापार की आड़ में जर्दायुक्त गुटखे का व्यापार

गरियाबंद। निम्न स्तर की खाद्य सामग्री के विक्रय की आड़ में नगर में जर्दायुक्त गुटके का व्यापार निर्बाध चल रहा है। पूरे नगर सहित ग्रामीण इलाके में आसानी से मिल रहा जर्दायुक्त गुटका इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

जर्दायुक्त गुटखा

शासन से प्रतिबंधित इस जर्दायुक्त गुटखे के व्यापार से कुछ स्थानीय व्यापारी मालामाल हो रहे हैं। सम्बंधित विभाग के अलावा अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से जहर की ये पुड़िया आम नागरिकों की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डाल रही है। किंतु गठजोड़ और चढ़ावे ने उन लोगों की आंखों में पट्टी डाल दी है, जो इस अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के जिम्मेदार है।

जानकर बताते हैं कि तिरंगा चौक से छुरा रोड मानस चौक तक मेन रोड पर ही ऐसे दो से तीन व्यवसायी है जो खाद्य सामग्री के व्यापार की आड़ में पान पसंद, पान बाग , सितार ब्रांड के तम्बाकू मिले गुटखे के अवैध व्यापार में संलग्न है।

लंबे समय से पदस्थ खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी के खुलेआम संरक्षण का खेल जग जाहिर है, कुछ वर्दीधारीयों की इन अवैध व्यवसायीयो से मेल-मुलाकात और इनकी ड्योढ़ी जाकर सलाम नमस्ते को संदिग्ध आचरण का प्रतीक माना जा सकता है।

एक फूटकर विक्रेता ने बताया कि सबको पता है, माल कहाँ से आ रहा है और नगर की किन गलियों के गोडाउन्स में ” डंप,, है। ” डंपिंग, किया गया ये धीमा जहर आगे हर गली गांव चौक चौराहे पर जर्दायुक्त गुटखा रूप में आसानी से उपलब्ध होता है। कार्यवाही शून्य है। युवा बच्चे और अब बड़ी संख्या में महिलायें भी इस धीमे जहर की आदि होती जा रही है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।