पीएमश्री स्कूल की दुर्दशा – विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में शिक्षा का सच

बाथरूम बदबूदार, लाइब्रेरी में पानी, करोड़ों का घोटाला उजागर


शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

डबल इंजन सरकार के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अपने ही क्षेत्र के पीएम सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तस्वीरें सरकार और शिक्षा विभाग के कामकाज की सच्चाई बयां कर रही हैं।

बच्चों के शौचालय जर्जर, बदबूदार और बिना दरवाजों के।
लाइब्रेरी में पानी भरा, बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद।
लाखों रुपये खेल मैदान, रंगरोगन और आधुनिक सुविधाओं के नाम पर खर्च – लेकिन जमीन पर कुछ नहीं।
डीएमएफ फंड और सरकारी बजट की लूट – अफसरों और नेताओं की मिलीभगत से कमीशनखोरी के सबूत।
पहले कांग्रेस सरकार ने इसे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में शुरू किया था, फिर भाजपा सरकार ने इसका नाम बदलकर पीएमश्री स्कूल कर दिया। लेकिन हकीकत यह है कि नाम बदला, हालात नहीं।

विपक्ष का हमला
फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर गौर ने सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा –
“यह डबल इंजन की सरकार का सच है। विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में ही अगर स्कूलों की यह हालत है तो पूरे प्रदेश में बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे है। भाजपा जनता के टैक्स के पैसों की लूट और बंदरबांट में लगी है।”


शिक्षा विभाग की सफाई
जिला शिक्षा प्रभारी अधिकारी संगीता राव ने बयान दिया है कि जल्द ही स्कूल की खामियों को दुरुस्त किया जाएगा।
सवाल
जब विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र के स्कूलों की हालत यह है, तो प्रदेश के बाकी इलाकों की शिक्षा व्यवस्था कैसी होगी?
क्या यह है भाजपा के “अमृतकाल” और “डबल इंजन सरकार” का असली चेहरा?

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।