रानीतराई महाविद्यालय : जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ।
रानीतराई :- स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल जैन ने नवनियुक्त सदस्यों का परिचय कराया। जनभागीदारी समिति के सचिव एवं प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने शासन द्वारा जनभागीदारी के निर्देशों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।



