तेलंगाना के एक ईंट भट्ठे में बंधक बनाकर रखे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को प्रशासन ने सुरक्षित कराया मुक्त 

 

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़ 


तेलंगाना के एक ईंट भट्ठे में बंधक बनाकर रखे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को प्रशासन ने सुरक्षित कराया मुक्त
देवभोग विकासखंड क्षेत्र के ये श्रमिक पिछले 6 महीनों से तेलंगाना में बंधक बनाकर रखे गए थे। बंधक बनाए गए लोगों में 5 श्रमिक और 7 मासूम बच्चे शामिल थे।
मामले की जानकारी मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित मुक्त कराया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओडिशा के कालाहांडी जिले के एक दलाल ने बेहतर मजदूरी का लालच देकर श्रमिकों को बहकाया और उन्हें ईंट भट्ठे में बंधक बनाकर रखवाया।
फिलहाल सभी मुक्त कराए गए श्रमिकों और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।