थल सेना में 30 वर्ष तक सेवा के बाद अपने जन्मभूमि पहुंचे ‘सूबेदार रोहित साहू

रानीतराई /पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव आदर्श ग्राम पंचायत कौही के नवयुवक सूबेदार रोहित कुमार साहू जी आज थल सेना में लगातार 30 वर्ष तक सेवा देकर अपनी जन्मभूमि ग्राम पहुंचे हुए वे  प्रथम व्यक्ति रहे जो गांव से सेना में भर्ती हुए आपको बता दें रोहित कुमार साहू के पिता जी श्री हेमलाल साहू जी ग्राम पंचायत कौही के प्रथम व्यक्ति थे जो छत्तीसगढ़ पुलिस में सेवा दिए और सेवानिवृत्त होकर गांव में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं ।

 

वही छोटे भाई जीवन साहू जी छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एसआई के पद पर आसीन हैं लगातार इस परिवार के द्वारा देश सेवा करते आ रहे हैं आज ग्राम  के नागरिकों ने सेवानिवृत्त थल सेना के सूबेदार रोहित कुमार साहू जी का भव्य स्वागत किया गया वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सूबेदार जी का स्वागत में पहुंचे प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी ,जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा जी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, पूर्व सैनिक एवं सैनिक संगठन के अध्यक्ष कमलेश नेताम जी ,गांव के युवा साथी श्री मन्नू निर्मलकर जी ,भानु प्रताप देवांगन जी ,राजेंद्र कुमार कौशिक जी ,महेश्वर टिकरिहा ,जी योगेश्वर साहू जी, उकेश साहू जी, कमल नारायण साहू जी ,राजेश साहू   राम साहू जी , आजू राम साहू जी सहित सैकड़ों ग्रामीण जन देश के जवान वीर सपूत सूबेदार रोहित कुमार साहू जी का स्वागत अभिनंदन करने पहुंचे।

जब छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के रिपोर्टर करन साहू ने सूबेदार साहब से पूछा कि आप युवाओं को क्या संदेश देना चाहते हैं तो सूबेदार साहब ने कहा कि हमारे गांव के युवा क्षेत्र के युवा भारत माता की सेवा करने के लिए सेना में भर्ती हो और मातृभूमि की सेवा करें और अपनी पहचान बनाएं और मैं अपनी सेवा का अनुभव युवाओं के साथ शेयर करने के लिए तैयार हूं मुझसे जो बन पड़े मैं सहयोग करूंगा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।