नवीन शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र के शासकीय नवीन महाविद्यलाय गोहरापदर में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया दिनाक 31-10-2022 सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती मे एकता दौड़ (यूनिटि रन) का कार्यकम महाविद्यालय परिसर पर आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व विधायक (संसदीय सचिव) श्रीमान गोवर्धन सिह मांझी, शासकीय नवीन महाविद्यलाय गोहरापदर के जनभागीदरी समिति के अध्यक्ष श्रीमान मेघराम बघेल, ग्राम पंचायत गोहरापदर के उप सरपंच अल्तमस् खान पंचायत गोहरापदर के पंचायत सचिव पुस्तम नागेश शासकीय नवीन महाविद्यलाय गोहरापदर के प्राचार्य डॉ. टी एस सोनवानी, शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय गोहरापदर के प्राचार्य श्री बी. के. तिवारी एवं समस्त कर्मचारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी फाल्गुन सिंह नागेश एवं समस्त कर्मचारी एवं सभी स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण जन एकता दिवस का संकल्प लेकर एकता दौड़ मे सम्मिलित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।