दुर्ग : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है , जंहा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकले 10वीं कक्षा के छात्र को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। वही जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईडब्लूएस 15/36 ढंचा भवन कुरुद निवासी सीबीन कोसी (16) दोपहर में घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। तभी भगवा चौक जामुल के पास ट्रक ने उसे चपेट में लिया।
वही घटना में गंभीर रूप से घायल सीबीन को राम नगर सुपेला स्थित बीएम शाह अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।





