रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने आज गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
पत्र में रामविलास साहू ने कहा कि, महोदय, कांग्रेस पार्टी की स्थापना जिस मूल्यों के आधार पर हुई हैं, आज कांग्रेस पार्टी उससे पुरी तरीके से भटक चुकी हैं। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं इस देश के बहु संख्यक हिन्दुओं की भावनाओं को कुचलक हम सब के आराध्य भगवान राम जी की जन्म स्थलीय अयोध्या में उसके मूर्ति के स्थापना के आमंत्रण को ठुकरा देना, देश की एकता को तार तार करने बोले कश्मीर में लगाए गए धारा 370 के खत्म होने का विरोध करना, अल्पसंख्यक को खुश करने के लिए बहुसंख्यक हिन्दुओं को अपमानित करना उसके अलावा वोटों की राजनीति के लिए किसानों की हितों की बात करना पर जमीनी धरातल पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किसानों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपेक्षा इन सारी बातों के कारण मैंने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया हैं। अतः महानुभाव से निवेदन हैं कि मेरा स्तीफा स्वीकार करें। सादर प्रणाम ।





