सूर्यग्रहण आज, दुनिया के इन हिस्सों में दिखेगा ग्रहण

सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है जो की इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। बता दे की भारत में सूर्य ग्रहण का समय शाम 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण सबसे पहले श्रीनगर में दिखाई देगा। वहां पर शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। वही इससे पहले सुबह 4 बजकर 22 मिनट से सूतक लग जाएगा।

देश के इन हिस्सों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख
वही देश के इन हिस्सों में आंशिक रूप से दिखेगा सूर्य ग्रहण
तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल.

सूर्य ग्रहण देश के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा

देश के पूर्वी भागों मसलन असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड.

देश के इन शहरों में सूर्य ग्रहण का समय यह होगा

दिल्ली में सूर्य ग्रहण शाम 04:28 से लेकर 05:42 तक दिखेगा।

मुंबई में शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

कोलकाता में सूर्य ग्रहण शाम 4:42 बजे शुरू होगा और 12 मिनट तक दिखेगा. साईक्लोन की वजह से शायद नहीं भी दिख सकता है।

चेन्नई में सूर्य ग्रहण का समय शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण रांची में शाम 4: 48: 04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा।

पटना में सूर्य ग्रहण शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक रहेगा।

वही दुनिया के इन हिस्सों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
25 अक्तूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और पश्चिमी एशिया, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। बता से की इसके बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।