जंगल में मिला युवक का कंकाल, इलाके में बना दहशत का महौल, जाने विस्तार से

कोरबा : जिला अंतर्गत श्यांग पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में 45 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल पड़ा हुआ मिला। कंकाल मिलने के बाद इलाके में दहशत महौल बन गया है, और वहीं इस मामले के जांच में जुटी पुलिस की टीम ने पूरी जानकारी जुटा ली गई है। पिछले कुछ दिनों से संबंधित व्यक्ति केरवा जाने की बात कह कर अपने घर से निकला था और उसके बाद अपने घर ही नहीं लौट पाया।

बता दे की श्यांग पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले जंगल में कुछ लोगों की नजर नर कंकाल पर पड़ी थी। तत्काल कंकाल के अलावा और कुछ भी नहीं मिला था।  इसलिए कुछ लोगों की समझ में कुछ नहीं आया। लोगों ने इस बारे में पुलिस थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी गई।

जानकारी के मुताबिक यह मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बताया कि, नर कंकाल की पहचान मिल सिंह के रूप में हुई है। उसके द्वारा अपने परिजनों को खेरवा गांव जाने आप की बात कही गई थी और उसके बाद यह मामला पहेली बन गया।  वहीं नर कंकाल मिलने से संबंधित मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली है।  आगे की जांच फॉरेंसिक स्तर की है, पता चल सकेगा कि मिल सिंह के साथ कब क्या हुआ था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।