दुर्ग। सियान जन कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस

सियान जन कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस, सांसद विजय बघेल ने वरिष्ठजनों के अनुभव को समाज के लिए बताया अमूल्य

सियान जन कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस,दुर्ग। सियान जन कल्याण समिति, न्यू आदर्श नगर पोटिया, दुर्ग का स्थापना दिवस समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अल्का वाघमर ने की।

समिति अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू, सचिव राकेश यादव, पार्षद अजय वर्मा एवं पार्षद सरिता साहू सहित समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर श्यामलाल साहू ने “मैं विनती करता हूं मोर धरती मां” गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

पंजाब : मुकेरियां में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, सरकार का स्वच्छता अभियान बना -प्रचार

समिति अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने कहा कि समिति की शुरुआत दो वर्ष पूर्व लगभग 15 सदस्यों से हुई थी और आज समिति में 79 सदस्य हैं। समिति का विधिवत पंजीयन हो चुका है। समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन एवं पुस्तकें वितरित की गई हैं। माता तालाब में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही नशामुक्ति और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हनुमान चालीसा पाठ जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने समिति के लिए भवन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि उचित स्थान उपलब्ध हो जाए तो वरिष्ठजन अपने अनुभव का लाभ नई पीढ़ी को देते हुए कोचिंग क्लास एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। समिति द्वारा आपसी सहयोग से लगभग दो लाख रुपये तक सामाजिक कार्यों में खर्च किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े 👉: IG अजय कुमार यादव ने की दोषमुक्त मामलों की समीक्षा, विवेचना सुधारने पर दिया जोर!

यह भी पढ़े 👉: क्विज से दिल्ली तक पहुंचेगा दुर्ग का युवा टैलेंट, 23,248 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

यह भी पढ़े 👉: सेवा संकल्प अभियान के  तहत 17 सितम्बर को संभाग मुख्यालय दुर्ग में जलाएं जाएंगे सवा लाख “दीया”

सियान जन कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस,पार्षद अजय वर्मा ने कहा कि माता तालाब में अतिक्रमण के कारण इसकी स्थिति खराब हुई, लेकिन क्षेत्र के वरिष्ठजन समाज के लिए निरंतर अपना समय दे रहे हैं। सियान अपने अनुभव के साथ-साथ शिक्षा और संस्कार भी नई पीढ़ी को प्रदान कर रहे हैं। सरिता साहू ने वरिष्ठजनों की समस्याओं को रखते हुए समिति के लिए भवन की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के बाद वरिष्ठजन अपने अनुभव और ज्ञान को समाजसेवा एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 सदस्यों से शुरू हुई समिति का एक वर्ष में 79 सदस्यों तक पहुंचना इसकी सक्रियता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

सांसद विजय बघेल ने समिति अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू के सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य है और आध्यात्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में क्षेत्र की जनता ने उन्हें भेजा है और वे जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समिति के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने तथा भवन निर्माण के प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कोमल सिंह सार्वा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।