राजनंदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने प्रदेश के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी अवश्य कराएं जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का लाभ हर किसान को मिल सके।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना अंतर्गत अधिक से अधिक पत्र एवं वास्तविक किसानों को योजना का लाभ मिल सके इस हेतु आगामी 16 वीं किस्त जारी होने के पूर्व योजना में पंजीकृत ऐसे समस्त किसान जिसका केवाईसी लंबित है को ई केवाईसी करना अनिवार्य होगा। ई केवाईसी पूर्ण होने के उपरांत ही पंजीकृत किसानों को किस्त की राशि जारी की जाएगी।
जिले में अभी भी कुछ किसानों का ई केवाईसी लंबित है। ऐसे हितग्राही जिनके पंजीयन में भूमि वितरण आधार से लिंक नहीं है वह अपने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी के पास गया आधार कार्ड एवं b1 की छाया प्रति जमा कर पूर्ण कर सकते हैं। ऐसे कृषक जो वर्तमान में स्वयं अथवा ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से योजना में नवीन पंजीयन कर रहे हैं तो सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय कृषि अधिकारी या विकासखंड कृषि कार्यालय में जमा करें।
जिससे की समाधि में सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके ऐसे ही जिनके द्वारा एक केवाईसी अथवा लैण्ड रिकॉर्ड में आधार लिंक नहीं कराया गया है बैंक द्वारा डीबीटी स्थानांतरण हेतु इनबेल नहीं होने पंजन निरस्त होने पंजन उपरांत विभाग में दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वर्मा ने समस्त किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि शान द्वारा 16वीं किस्त जारी होने के पूर्व अनिवार्य रूप से निर्धारित तिथियां में अपना ई केवाईसी अवश्य कराएं।





