सेंसेक्स 300 अंक टूटा वही 24,750 से नीचे आया निफ्टी, जानिए मार्केट का हाल

शेयर मार्केट ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी के दिन थोड़ी थकान दिखाई। शुक्रवार के दिन सुबह के सत्र में ही सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 81,300 के आसपास का कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंक टूटकर 24 हजार 750 के नीचे चला गया है। वहीं मार्केट की चाल को देखकर साफ लग रहा है, कि इनवेस्टर्स मुनाफावसूली के मूड में हैं। इसमें खासकर आईटी और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली दिख रही है।

सेंसेक्स में आधे शेयर लाल निशान में :

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। आईटी सेक्टर के दिग्गज – इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक – में लगभग 2% तक की गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी तरफ, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स और मारुति जैसे शेयरों में 1% तक की तेजी देखने को मिली, जिसने गिरावट को थामने की कोशिश जरूर की लेकिन बाजार को संभाल नहीं पाए।

निफ्टी का हाल भी कुछ खास नहीं :

निफ्टी के 50 शेयरों में से 15 शेयर गिरावट में रहे। खास बात यह रही कि ऑटो और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा। जिसके उलट मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों में कुछ राहत जरूर दिखी, जहां हल्की खरीदारी देखी गई।

एशियाई बाजारों का भी मूड बिगड़ा :

भारतीय बाजार को ग्लोबल संकेतों से भी सहारा नहीं मिल सका। जापान का निक्केई 550 अंक यानी 1.45% गिरकर 37,885 पर बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी भी 20 अंक फिसलकर 2,700 के स्तर पर आ गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक गिरकर 3,353 और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.50% टूटकर 23,224 पर रहा है।

अमेरिका से हल्के सकारात्मक संकेत :

बीते दिन अमेरिकी बाजार में हल्की तेजी देखी गयी। डाउ जोंस 117 अंक चढ़कर 42,216 पर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 75 अंकों की उछाल के साथ यह 19 हजार 176 पर क्लोज हुआ। S&P 500 भी 24 अंक बढ़कर 5 हजार 912 पर क्लोज हुआ।

निवेशकों की चाल: DIIs बनाम FIIs :

29 मई 2025 को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने कुल 4,287 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 884 करोड़ रुपये की खरीदारी की। मई महीने में FIIs अब तक कुल 18,223 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी कर चुके हैं, वहीं DIIs का आंकड़ा 58,546 करोड़ तक जा पहुंचा है। अप्रैल माह में यह क्रमशः 2,735 करोड़ और 28,228 करोड़ रुपये था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।