भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित : मीडिया प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू

भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अनुमति तथा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। जिसमें गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि जीवन साहू पत्रकारिता के साथ समाजहित में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुये आ रहे हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर उन्हें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला महामंत्री डॉ.आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा,प्रवक्ता पारस ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी, मंत्री डॉ.मनीष सिंहा, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, अजजा मोर्चा उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर, धनंजय नेताम सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा –

कार्यसमिति के गठन में संगठन द्वारा संतुलन और समन्वय का विशेष ध्यान रखा है। इसमें वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ऊर्जावान युवाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अनुभव और उत्साह का बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।

नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगी। नई कार्यसमिति के गठन से संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को गति मिलने की उम्मीद है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।