स्कूल वैन के पहिए में आया पत्थर… बिच रस्ते में स्कूल वैन पलटी… 8 बच्चे घायल..

कवर्धा : छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा में स्कूल वैन पलटने से कई छात्र घायल हो गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि, ड्राइवर की लापरवाही के कारण वैन पलटी है। आपको बता दे कि, इस हादसे में 8 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका इलाज अभी जारी है। दरअसल, सहसपुर लोहारा के श्वेता पब्लिक स्कूल की वैन पलटी है। इस घटना के वक्त 8 बच्चे वाहन में सवार थे।



घायल बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहसपुर लोहारा में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन के पहिए के नीचे बड़ा पत्थर आ जाने से महराटोला रोड के पास स्कूल वैन पलटा। वैन चालक को भी मामूली चोट आई है। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। बच्चों का इलाज जारी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।